पार्वती रमोला/ रमोला न्यूज़
चंडीगढ़। भक्ति, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य आयोजन 11 मई 2026 को चंडीगढ़ में किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति, आस्था और भारतीय गौरव को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन में गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ मंदिर से सीधा टीवी प्रसारण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे टैगोर थिएटर, सेक्टर-18, चंडीगढ़ में विशेष आयोजन होगा। इसके बाद शाम 4 बजे सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर, सेक्टर-7 से सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-8 तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं शाम 5:30 बजे सेक्टर-8 स्थित सनातन धर्म मंदिर में शिव भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं और धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।
चंडीगढ़ में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य आयोजन 11 मई को, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि
