बासुदेव डिमरी बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव

रमोला न्यूज नौगांव : नौगांव विकासखंड के भाटिया गांव के बासुदेव डिमरी को कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पद पर मनोनयन होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने बासुदेव डिमरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।
जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, सोहन बहुगुणा, रणवीर रावत, दिवान सिंह असवाल, पवन पंवार, भगत आदि ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि “कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के रूप में मनोनयन पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगें। कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ काम करेंगे।”
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि बासुदेव डिमरी संगठन को मजबूत करने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *