पंचकूला नगर निगम चुनाव में
*20 वार्ड पार्षद पदों में से 17 पर भाजपा, 2 निर्दलीय और 1 कांग्रेस प्रत्याशी विजयी
कोमल रमोला /रमोला न्यूज़
पंचकूला, 13 मई : पंचकूला नगर निगम चुनावों का परिणाम आज घोषित हुआ। मतों की गणना राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय सैक्टर-14 में की गई। मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री श्याम लाल बंसल विजयी रहे। 20 वार्ड पार्षदों के लिए हुए चुनाव में 17 पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की जबकि 2 पर निर्दलीय और 1 पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विजयी रहे।
रिर्टनिंग अधिकारी ने बताया कि भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्री श्याम लाल बंसल 36,252 मतों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें कुल 68,544 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 32,292 वोट, इनैलों के मनोज अग्रवाल को 3465 वोट, आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार को 2759 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार करनैल सिंह बांगड और चैधरी चंदन सिंह को कमशः 1188 और 1051 वोट मिले। वंही 1444 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
उन्होने बताया कि वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी रही। उन्हें 3833 वोट मिले वंही काग्रेंस प्रत्याशी पायल सोढी को 1475 वोट, आप पार्टी की अमृत कौर को 402 वोट मिले। 62 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 वोटों के अंतर से विजयी रही। उन्हें 3101 वोट मिले। कांग्रेस की चारू चावला को 1122 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार जया चानना को 429 वोट मिले। 99 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 3 से भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 1087 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 2059 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंगला को 972 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार बेनू राव को 898 वोट मिले। 31 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 4 से भाजपा के भारत हितैषी 2565 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3688 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी राजीव चैधरी को 1123 वोट मिले। 84 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 5 से भाजपा के जय कुमार कौशिक 1810 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3394 वोट मिले। इनैलों के तरूण साहनी को 94 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार शर्मा को 1584 वोट, आप पार्टी के विशाल को 222 वोट मिले। 55 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 6 से भाजपा के पार्थ गुप्ता 866 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 2137 वोट मिले। कांग्रेस के दर्शन लाल को 873 वोट, आप पार्टी के गगन चावला को 113 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीण कुमार गोयल को 1271 मिले। 59 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 7 से भाजपा के ज्योति प्रसाद 79 मतों से विजयी रहे। उन्हें 1791 वोट मिले वंही इनैलोें के गुरदीश को 551 वोट, कांग्रेस के पंकज को 1712 वोट, आप पार्टी के राकेश मलिक को 300 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार दीपक चावरिया, प्रेम कुमार और भानु प्रताप को क्रमशः 206, 1484 और 61 वोट मिले। 67 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 8 से भाजपा के राज कुमार जैन 948 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 2038 वोट मिले। कांग्रेस की उषा रानी को 1090 वोट, आप पार्टी के विनोद कुमार को 390 वोट, इनैलों के हरिंद्र को 497 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप तिवारी, राजीव कुमार, सन्नी को क्रमशः 202, 677 और 145 वोट मिले। 51 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 9 से भाजपा के हरेंद्र मलिक 1623 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 2966 वोट मिले। कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह को 1343, इनैलों के नवल किशोर जयसवाल को 57, आप पार्टी के दीनेश ढांडा को 85 और निर्दलीय उम्मीदवार ममता रविकांत स्वामी और सुखबीर सिंह को क्रमशः 578 और 149 वोट मिले। 51 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 10 से भाजपा के शेखर 59 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 1279 वोट मिले। इनैलों से अंकुश कुमार को 1220 वोट, कांग्रेस के बलजीत सिंह को 1128 वोट और आप पार्टी के मंजेश को 205 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार कांर्तिक कौशल, धनंजय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार और सौरव चैधरी को क्रमशः 59, 27, 1027 और 126 वोट मिले। 44 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 11 से भाजपा की अनुराधा पूरी 1209 वोटों से विजयी रही। उन्हंे 3159 वोट मिले वंही कंाग्रेस की अंजू ने 1950 वोट हासिल किए। 77 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 12 से भाजपा के राकेश जगौता 2872 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 3827 वोट मिले। कांग्रेस के जगजीत सोई को 955 वोट, आप पार्टी के संजीव कुमार को 224 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार ओमवती पूनिया को 321 वोट प्राप्त हुए। 62 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 13 से भाजपा के दीपक गर्ग 2267 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3839 वोट मिले। कांग्रेस के अक्षय चैधरी को 1572 वोट और आप पार्टी के विशाल भारद्ववाज को 86 वोट मिले। 65 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 14 से भाजपा के राकेश गोयल 2502 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3689 वोट मिले। कांग्रेस के पीयूष गौतम ने 1187 और आप पार्टी के सुमित कुमार ने 92 वोट हासिल किए। 102 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 15 से भाजपा की प्रियंका 965 वोटों के अंतर से विजयी रही। उन्हें 2346 वोट मिले। कांग्रेस की सरस्वती देवी 1381 और आप पार्टी की पिंकी को 87 वोट मिले जबकि निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका, राजिंद्र कौर और रितु को क्रमशः 243, 677 और 37 वोट मिले। 42 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 16 से भाजपा की निर्मला देवी 360 वोटों के अंतर से विजयी रही। उन्हें 2039 वोट मिले। आप पार्टी की रोशनी देवी को 55 वोट, कांग्रेस की सुनिता को 1679 वोट मिले जबकि निर्दलीय उम्मीदवार जतिंद्र कौर, नैना, रितु परमार और सुनिता बागडी को क्रमशः 673, 415, 1590 और 503 वोट प्राप्त मिले। 51 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार 754 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3043 वोट मिले। भाजपा के सुदेश कुमार को 2289 वोट, कांग्रेस के मुकेश कुमार को 1052 वोट, इनैलों के आशीष कुमार रंगा को 76 वोट, आप पार्टी के अशोक कुमार (वकील) को 151 वोट मिले। 85 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस की अमनदीप कौर 165 वोटों कें अंतर से विजयी रही। उन्हें 3000 वोट मिले जबकि भाजपा की पूजा रानी को 2835 वोट प्राप्त हुए। 138 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 19 से भाजपा की मनीषा रानी 1180 वोटों के अंतर से विजयी रही। उन्हें 3811 वोट मिले। कांग्रेस की नजमा को 2631 वोट मिले जबकि निर्दलीय उम्मीदवार रजविंद्र कौर को 72 वोट प्राप्त हुए। 62 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित चैधरी 966 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3440 वोट मिले। कांग्रेस के विकास को 785 वोट, भाजपा के गौतम सिंह को 2474 वोट, इनैलों के गुरदास सिंह बईहर को 187 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार सचिन गुप्ता को 775 वोट मिले। 24 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
