पंचकुला में सजेगी रूहानी महफिल: 30 मई को मट्टावाला में लगेगा ‘एक नूर दरबार मेला’, बहेगी भजनों की

 

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़

पंचकुला

पंचकुला में आगामी 30 मई (शनिवार) को ‘एक नूर दरबार मेला’ और सालाना विशाल भंडारे का भव्य आयोजन गांव मत्तेवाल नूर महल के पास होने जा रहा है। दरबार श्री भोलेनाथ जी, श्री मामू साहब जी और श्री माता लाडो रानी जी की असीम अनुकंपा से आयोजित होने वाले इस पावन धार्मिक समागम को लेकर क्षेत्र की संगत में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

*शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक सजेगा*

दरबारआयोजन समिति के मुख्य सेवादारों ने बताया कि शनिवार शाम 7:00 बजे से भव्य भजन संध्या और रूहानी सूफी संगीत का आगाज होगा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा। इस दिव्य महोत्सव में गुरु श्री वैभव जी “साईं जी” मुख्य रूप से उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे और अपना पावन आशीर्वाद प्रदान करेंगे।रीतू जस और परवेज़ आलम बिखेरेंगे सुरों का जादूइस आध्यात्मिक शाम को यादगार बनाने के लिए देश के सुप्रसिद्ध सूफी व भजन गायक रीतू जस और परवेज़ आलम विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। कलाकार अपनी जादुई आवाज और रूहानी कलामों के जरिए उपस्थित संगत को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

*अटूट भंडारे का विशेष प्रबंध* इस मौके पर एडवोकेट निशा अरोड़ा ने बताया कि

मेले के दौरान पूरी रात श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे (प्रसाद) की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने पंचकुला, ट्राईसिटी और आसपास के सभी क्षेत्रों से समस्त धर्मप्रेमी जनता को इस महाउत्सव में सपरिवार पहुंचने का खुला निमंत्रण दिया है। किसी भी प्रकार की जानकारी या रूट व्यवस्था के लिए हेल्पलाइन नंबर 62841-35700 और 91155-59213 जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *