फिताड़ी में 18 मई लगेगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 

रमोला न्यूज नौगांव: 

क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए फिताड़ी में सोमवार, 18 मई को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। विधायक दुर्गेश्वर लाल के माध्यम से आयोजित इस शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

विधायक दुर्गेश्वर ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। स्थान – फिताड़ी

दिनांक – 18 मई, सोमवार, समय – प्रातः 11:00 बजे से

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *