रमोला न्यूज नौगांव: राज्य आंदोलनकारी समिति यमुनाघाटी एवं बड़कोट इकाई के तत्वावधान में बड़कोट में एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ आंदोलनकारियों एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय संरक्षक एवं पूर्व राज्यमंत्री वरिष्ठ आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप, आंदोलनकारी परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री चारू कोठारी, केंद्रीय अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, सावित्री नेगी तथा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय पांडे जी की धर्मपत्नी कमला पाण्डे सहित यमुना घाटी, टोंस घाटी एवं गंगा घाटी से बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारियों ने भाग लिया।
सम्मेलन में सशक्त उत्तराखंड के निर्माण एवं विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार की प्रतिनिधि राज्यमंत्री श्रीमती चारू कोठारी से राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार तक उनकी मांगों को पहुंचाने का आग्रह किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष विजेंद्र पोखरियाल, पृथ्वीराज कपूर, वासुदेव डिमरी, विपिन चौहान, अतोल रावत, प्रताप रावत एवं गणेश रमोला सहित कई राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन राजपाल पंवार द्वारा किया गया। अंत में सभी ने “जय उत्तराखंड” के उद्घोष के साथ राज्य आंदोलन की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
