सैलरी न मिलने से ट्यूबवेल कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किलें, किस्तें हुईं बाउंस

 

मनीमाजरा : (हरमिंदर नागपाल रामोला न्यूज)सब डिवीजन-22, मौली जागरां के ट्यूबवेल कर्मचारी अप्रैल माह का वेतन न मिलने से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 26 मई बीत जाने के बावजूद अभी तक उनके खाते में सैलरी नहीं आई है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि वे सनराइज एंटरप्राइजेज ठेकेदार के अधीन कार्यरत हैं। वेतन न मिलने के कारण उनकी बैंक और लोन की किस्तें बाउंस हो रहा था और और एक एक एक ही चुकी हैं। मकान मालिक किराए के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं, जबकि राशन और घरेलू खर्चों का प्रबंध करना भी मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्या बताई गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन में देरी का यह सिलसिला पिछले कई महीनों से लगातार जारी है। समय पर सैलरी मिलना तो दूर, हर महीने वेतन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। जबकि कमिश्नर के स्पष्ट आदेश हैं कि प्रत्येक माह की 7 तारीख तक सभी कर्मचारियों की सैलरी जारी कर दी जानी चाहिए।

इस मामले को उठाते हुए कांग्रेस जिला महासचिव पवनदीप सिंह सनी ने कहा कि कर्मचारियों के लगातार फोन उनके पास आ रहे हैं और वे अपनी आर्थिक परेशानियां साझा कर रहे हैं। उन्होंने चीफ इंजीनियर श्री संजय अरोड़ा से मांग की है कि कर्मचारियों का लंबित वेतन तुरंत जारी कराया जाए।

पवनदीप सिंह सनी ने कहा कि ये कर्मचारी मेहनत से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और अधिकांश गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों से संबंध रखते हैं। उनका पूरा घर-परिवार इसी वेतन पर निर्भर है। ऐसे में समय पर सैलरी न मिलना कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ अन्याय है। उन्होंने प्रशासन से मानवीय आधार पर तत्काल हस्तक्षेप कर कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *