रमोला न्यूज़
नौगांव: रवांई क्षेत्र की लोक संस्कृति और लोकगीतों के संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम “पुस्तक लोकार्पण एवं लोक संस्कृति संगोष्ठी” का आयोजन आगामी 5 जून 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज सरनौल, उत्तरकाशी में किया जाएगा। कार्यक्रम में लोक साहित्यकार ध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’ की पुस्तक ‘रवांई के लोकगीत’ का लोकार्पण किया जाएगा।
अध्यापक ध्यान सिंह रावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की लोक परंपराओं, लोकगीतों एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। संगोष्ठी में स्थानीय बुद्धिजीवी, साहित्यकार, लोक कलाकार एवं ग्रामीण प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। आयोजन में क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम का प्रकाशन समय साक्ष्य, देहरादून द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सरनौल के समस्त ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
