अपनी भाषा और संस्कृति सीखने-सिखाने पर जोर

 

नौगांव: दौलत राम रवांल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप “अपनी भाषा अपनी संस्कृति सीखें और सिखाएं भी” कार्यक्रम में स्थानीय भाषा, लोक संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अपनी मातृभाषा, लोकगीत, लोकनृत्य तथा सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शौरव पांडे ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रधानाचार्य रीना रावत ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ लोक परंपराओं और नैतिक मूल्यों की जानकारी दी जा रही है। अध्यापक प्रमोद रावत, अवतार सिंह चौहान एवं अशोक ने भी बच्चों को अपनी संस्कृति को संजोकर रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अवतार चौहान, जयदेव सिंह, बवीता, अरविंद काला समेत विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *