पार्थ गुप्ता ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से लिया आशीर्वाद

 

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़

पंचकूला:

पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर 6 से नवनिर्वाचित पार्षद श्री पार्थ गुप्ता ने पंजाब के राज्यपाल महामहिम श्री गुलाबचंद कटारिया जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता जी भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान महामहिम श्री गुलाबचंद कटारिया जी ने श्री पार्थ गुप्ता को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में ईमानदारी, मेहनत और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई जनसेवा ही सफलता का वास्तविक आधार होती है।

श्री पार्थ गुप्ता ने महामहिम के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *