ओ बी सी मुख्यमंत्री का ढिंढोरा पीटने वाली बीजेपी का असली “युवा और पिछड़ा विरोधी” चेहरा बेनकाब हो गया है – ओ पी सिहाग 

 

विक्रांत शर्मा /रमोला न्यूज़

पंचकूला, 27 जून : पंचकूला सेक्टर-5 में प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए धरनास्थल पर अपने हक़ और नियुक्ति के लिए पिछले 9 दिनों से शांतिपूर्ण आमरण अनशन पर बैठे एच पी एस सी एवं पी जी टी के उच्च शिक्षित ओ बी सी व पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के धरने को कल रात 11:30 बजे प्रदेश सरकार ने ज़बरदस्ती खत्म करा कर उनके टेंट उखाड़ कर धरनास्थल खाली करा लिया। इस घटना बारे जजपा नेताओं ने बहुत ही आक्रोशित शब्दों में प्रदेश सरकार की निंदा करते हुए कहा कि लगभग 6 महीनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे एवं पिछले 9 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे युवाओ एवं युवतियों की सुध लेने बीजेपी सरकार या प्रशासन का कोई भी अधिकारी इन भूखे-प्यासे युवाओं तक नहीं पहुंचा तथा न ही धरनास्थल पर कोई सुविधा दी परंतु जब प्रदेश सरकार को लगने लगा कि अब अपने हक के लिए लड़े जाना वाला आन्दोलन जन आन्दोलन बनने वाला है तथा प्रदेश का ओ बी सी वर्ग आंदोलनकारियों के साथ लगातार जुड़ता जा रहा है तो सरकार ने रात के अंधेरे में भारी पुलिस बल के जवानों से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को उठवा लिया। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी य़ह कहते नहीं थकती कि उसने ओ बी सी वर्ग का मुख्यमंत्री बना रखा है तथा वो वो इस वर्ग की हितों की रक्षा करती है परंतु कल रात की घटना ने उनके इस दावे की हवा निकाल कर रख दी है।

जजपा नेता ओ पी सिहाग, डॉ किरण पूनिया एवं के सी भारद्वाज ने आज दोपहर को पंचकूला सेक्टर 5 धरनास्थल का दौरा किया तथा वहां का मंजर देख कर वो हैरान रह गए।जजपा नेताओं ने कहा कि एच पी एस सी पूरी तरह से “बीजेपी रिजेक्शन सिस्टम” बन चुका है। जो युवा दिन-रात मेहनत करके टेस्ट पास करते हैं, उन्हें बेतुके बहानों से बाहर कर दिया जाता है। प्रदेश की बीजेपी सरकार जानबूझकर आरक्षित वर्ग के पदों को खाली छोड़ने और आरक्षण का गला घोंटने की गहरी साजिश कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है अपना घमंड छोड़कर मजबूरी में इन धरना प्रदर्शन करने वाले युवाओ की सभी मांगों को तुरंत पूरा करने का काम करे तथा जिन युवा-युवतियों को हिरासत में लिया गया है तुरंत उनको रिहा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *