पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रख्यात समाजसेवी पवन शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मानित

 

सुमेश कुमार /रमोला न्यूज़

चंडीगढ़। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (NIRC) की चंडीगढ़ शाखा द्वारा सीए दिवस का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन शाखा अध्यक्ष सीए साहिल गर्ग के नेतृत्व तथा सीए प्रतीक पुरी एवं सीए शुभम मोंगा के कुशल समन्वय में आयोजित किया गया। अपनी उत्कृष्ट व्यवस्था, विशाल सहभागिता और प्रभावशाली आयोजन के कारण यह समारोह चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी आकर्षण का केंद्र बना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया रहे। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को राष्ट्र की आर्थिक प्रगति, वित्तीय पारदर्शिता और सुशासन का मजबूत स्तंभ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर श्री गुलाब चंद कटारिया ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रख्यात समाजसेवी पवन शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकारों, जनसेवा एवं समाज के प्रति निरंतर समर्पण का प्रतीक रहा।

समारोह में ट्राइसिटी से 2,000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन तथा चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध सूफी संगीत समूह निजामी बंधु की मनमोहक प्रस्तुति रही। उनकी सूफियाना गायकी ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं संगीतमय बना दिया और उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, समाजसेवियों, अग्रणी संस्थानों एवं सफल उद्यमियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह आयोजन केवल सीए दिवस का उत्सव नहीं था, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट पेशेवर मूल्यों के प्रति चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की प्रतिबद्धता का भी सशक्त संदेश बनकर सामने आया।l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *