शांति, सद्भाव व न्याय विश्व का संविधान बने -परम पूज्य महाराजश्री

 

 

विक्रांत शर्मा /रमोला न्यूज़

पंचकूला:

“हे नाथ…अब तो ऐसी दया हो जीवन निरर्थक जाने न पाए”

गुरु दर्शन, गुरु पूजन, सत्संग एवं गुरु महाआरती के सम्पन्न हुआ गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम

पंचकुला मोरनी रोड़ स्थित शिव धाम आश्रम में आज दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम का समापन के दिवस पर भक्तों ने गुरु दर्शन, सत्संग एवं गुरु महाआरती से सम्मिलित हुए। इस मौके उपस्थित भक्तों से को परम पूज्य महाराजश्री ने कहा कि विश्व में धर्म का राज हो और यह राष्ट्र शांति, सद्भाव और न्याय के साथ चलता रहे। गुरु और ईष्ट की कृपा जीवन में वास्तविक कार्य करती है और इसी असीम कृपा से एक साधारण व्यक्ति भी असाधारण बन जाता है। स्वयं को गुरु द्वारा बताए मार्ग पर चलें क्योंकि गुरु ही वह दिव्य शक्ति प्रदान करते हैं जिससे घर में शुभता आती है तथा दरिद्रता का नाश होता है और कमाई में बरकत आती है। गुरु शक्ति को ग्रहण करते हुए सच्चे मन से यह महसूस करें कि सद्गुरु के दोनों हाथ आशीर्वाद रूप में सिर पर मिल रहा है और देवी-देवता आपको सौभाग्य का तिलक कर रहे हैं।

दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम का समापन गुरु महा आरती के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री संजय टंडन सहित मिशन के सभी अधिकारी एवम मंडल के भगत गण ने पूज्य महाराजश्री का स्वागत एवं अभिनन्दन कर आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *