पहाडी क्षेत्र मोरनी की डिसपेंसरी में नया जैनसेट व 3 एंबूलैंस लगाने के संबंधित अधिकारी को दिए निर्देश

 

विक्रांत शर्मा /रमोला न्यूज़

पंचकूला, 6 जुलाई– अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद व जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) के अध्यक्ष श्री वरूण चैधरी की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला में हो रहे 90 विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होने कहा कि बैठक का उदेश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है।

 

अंबाला लोकसभा सांसद ने आज लोक विश्राम गृह, सैक्टर-1 में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सही व पात्र व्यक्ति तक पंहुचाना कमेटी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब के तय समय सीमा में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जिलावासियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होने उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा को कहा कि सराहनीय व समय पर कार्य करने वाले अधिकारियों का नाम भी बैठक में लिया जाना चाहिए। उन्होने सभी विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के पर्चे या कैटलाॅग जनप्रतिनिधियों को भिजवाने के निर्देश दिए ताकि वे भी जनता को इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जा सके।

 

दिशा की बैठक में पंचकूला के महापौर शाम लाल बंसल, पंचकूला के विधायक श्री चंद्रमोहन, नगर परिषद के चेयरपर्सन कृष्ण लांबा, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा मौजूद थे।

 

सांसद ने पंचायती राज के संबंधित अधिकारी को पहाडी क्षेत्र मोरनी की डिसपेंसरी में नया जैनसेट 10 दिनों में स्थापित करवाने के निर्देश दिए व उपायुक्त को जैनसेट की रिपोर्ट कमेटी को भेजने के निर्देश दिए व सीएमओ को 3 एंबूलैंस पहाडी क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए डैपयूट करने के निर्देश दिए।

 

जिला में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के बारे में विस्तार से संबंधित अधिकारी से फीडबैक लिया और जिले में और ज्यादा जन औषधि स्टोर का टारगेट पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला की जनता से भी अपील की कि जन औषधि केंद्र से दवाई खरीद कर धन की बचत करें। उन्होंने बताया कि इन जनऔषधि केंद्र खोलने का केंद्र सरकार की मंशा जनता को महंगी दवाइयां सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाकर लाभ पंहुचाना है। उन्होने सिविल सर्जन को सैक्टर-6 नागरिक अस्पताल में स्थित जनऔषधि केंद्र को अस्पताल के मुख्य द्वार पर खोलने के निर्देश दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र की सस्ती दवाईयां का लाभ मिल सके। उन्होने सीएमओ को जनऔषधि केंद्र के समय को शाम तक बढाने के लिए व जन औषधि केंद्र के साईन बोर्ड भी अस्पताल में लगाने के निर्देश दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रचार व प्रसार हो सके। उन्होने अस्पताल में जन सुविधाएं भी अपडेट करने को कहा।

 

सांसद श्री वरूण चैधरी ने कहा कि सरकार की योजनाओं की पंचकूला जिले की आधिकारिक वेबसाईट Panchkula.nic.in पर अपलोड करें व योजनाओं का प्रचार प्रसार करें ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी मिले और वे उनका लाभ उठा सके।

 

श्री वरूण चैधरी ने जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिस क्षेत्र में पेयजल की समस्या संज्ञान में आती हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। जिलावासियों को पेयजल उपलब्ध करवाया प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

श्री वरूण चैधरी ने कहा कि ऑनलाइन सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए खोले गए कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएचसी) पर सभी सर्विस की रेट लिस्ट चस्पा की जाए। उन्होने कॉमन सर्विस सेंटरों की आड मंे लोगों से ज्यादा रेट लेने वाले साईबर कैफे को चिन्हित करने व उन पर कारवाई करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का सपना है स्वच्छ भारत अभियान व इसके अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम सार्वजनिक स्थानों पर बने हुए शौचालयों के रखरखाव और नये निर्माण का कार्य भी जल्द किया जाए, ताकि लोगों को सुविधाएं मुहैया हो सके। उन्होने शौचालय की अच्छे ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित करने व इन शौचालयों के बाहर विज्ञापन भी लगाने के लिए कहा ताकि नगर निगम की कमाई के साथ इन शौचालयों को साफ सुथरा भी रखा जा सके।

 

उन्होंने उपायुक्त को जो स्कूल किराए की जगह पर चल रहे हैं उनको प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करके शिक्षा विभाग से तालमेल कर बनवाने के निर्देश दिए। उन्होने माईनिंग क्षेत्र में पडने वाले स्कूलों व आंगनवाडी की मुरम्मत व लडके लडकियों के लिए अलग शौचालय बनवाने/उनकी मुरम्मत का कार्य खनन विभाग को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।

 

उन्होने सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी को स्टोन पिचिंग, काॅज वे का कार्य जल्द से जल्द करवाने व पूरा होने के बाद इसकी फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने कृषि विभाग को जिला के लोगों को आर्गेनिक खेती के बारे में जागरूक करने व सरकार की सब्सििडी योजनाओं के बारे मंे शिविर के माध्यम से जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि लोग आर्गेनिक खेती कर अपनी आय बढा सकें। उन्होने कृषि विभाग के अधिकारियों से डीएपी के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और कहा कि किसानों को डीएपी की कोई कमी नही रहना चाहिए। कृषि विभाग के अधिकारी ने सांसद को बताया कि जिले मंे डीएपी भरपूर मात्रा में है किसी किस्म की कोई कमी नही है। उन्होने संासद को आश्वस्त किया कि डीएपी की किसानों को कोई कमी नही आने दी जाएगी। उन्होने डाक विभाग को सुकन्या समृद्वि योजना के बारे में गा्रमीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए कहा ताकि ग्रामीण आंचल के लोग भी डाकघर में खाते खुलवाकर सुकन्या समृद्वि योजना लाभ ले सकें।

 

सांसद ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में भी विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और फसल बीमा योजना में किसानों की कम रूचि का कारण पूछा। उन्होने कृषि विभाग को फसल बीमा योजना के प्रचार प्रसार कर किसानों को ज्यादा से ज्यादा फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

 

सांसद श्री वरूण चैधरी ने एमपी लैड में कार्य न होने पर नाराजगी जताई। उन्होने कहा कि गांव मीरपुर बख्शीवाला में श्मशान घाट में शैड बनाने के लिए पैसा दे दिया गया था और उसको बनाने की बजाय उसका बजट बढाया और यह काम हुआ क्यों नही। उन्होने अतिरिक्त उपायुक्त को मामले की जांच व एमपी लैड के सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होने हरियाणा रोडवेज के जीएम को रेलवे स्टेशन पंचकूला पर बसों की संख्या 1 से ज्यादा बढाने के निर्देश दिए ताकि जनता को स्टेशन तक आवागमन करने मंे कोई परेशानी न हो।

 

इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन सुनील, नगर परिषद कालका चेयरमैन कृष्ण लाम्बा, एडीसी निशा यादव, नगर निगम कमीश्नर विनय, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, सिविल सर्जन डा. मुक्ता कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिकारा, जिला खेल अधिकारी, एलडीएम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, बीडीपीओ पिंजौर विनय प्रताप सहित दिशा कमेटी के गैर सरकारी सदस्य व अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *