तिलक चंद रमोला / रमोला न्यूज़ ब्यूरो
नौगांव:
उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर पंचायत नौगांव में विजय सिंह रावत को पुनः तथा श्रीमती पिंकी रावत एवं यशपाल सिंह परमार को नामित सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर तीनों नवनियुक्त सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत कर प्रदेश नेतृत्व एवं सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
भाजपा मंडल नौगांव के पदाधिकारियों ने तीनों नामित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सहकारी क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष सोवेंद्र सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमीता परमार, मंडल महामंत्री प्रताप चौहान तथा बलदेव चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि यह मनोनयन उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास में किए गए कार्यों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों सदस्य अपने अनुभव और जनहित की सोच के साथ नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति देंगे।
इस अवसर पर विजय सिंह रावत, पिंकी रावत, यशपाल सिंह परमार, सोवेंद्र सिंह रावत, आनंदी राणा, कमला राणा, अमीता परमार, प्रताप चौहान, बलवीर सिंह, अजब सिंह, सोबन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार का आभार जताया। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि तीनों नामित सदस्य नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के साथ जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
