सुरेश चंद रमोला / रमोला न्यूज़
ब्रह्मखाल : ब्रह्मखाल में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री तथा जिले की प्रभारी रचिता ठाकुर ने कहा कि आजीविका संवर्धन को लेकर आज की महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही है और रोजगार के विभिन्न आयामों को अपनाकर लखपति दीदी बन रही है। उन्होंने कहा कि स्वायत सहायता समूह आज हर गांव की इकाई में गठित है जिसके माध्यम से महिलाएं अपना कोष भी सचिंत कर ही है। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी सिरकत की और लखपति दीदीयों को सम्मानित किया। इस दौरान हरेला पर्व पर वृक्षारोपण भी किया गया। महिला समूहों के माध्यम जिन महिलाओं को लखपति दीदी के सम्मान से नवाजा गया उनमें सिलाई के क्षेत्र में जुणगा निवासी राजकुमारी तथा गाय पालन में कंचन नेगी , कल्याणी की दीपा को हैंडीक्राफ्ट तथा डांग गांव की गीता को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलेन्दर भंडारी, जिला मंत्री पूनम रमोला, सरिता पडियार, दुर्गेश सिलवाल, स्मिता, कुसुमलता, सीमा गौड़, शैलेन्द्र कोहली, विजय बडोनी, आदि लोग उपस्थित रहे।
आजीविका संवर्धन से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर:रचिता ठाकुर
