जजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष सतबीर धनखड़ पर हुआ हमला

 

विक्रांत शर्मा /रमोला न्यूज़ ब्यूरो 

पंचकूला, 19 अगस्त : पंचकूला सेक्टर 27 की सोसाइटी नंबर 19 में रहने वाले 73 वर्षीय जजपा नेता सतबीर धनखड़ पर में उनके पड़ोसियों ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया जहां उनको कल रात सिविल हॉस्पिटल सेक्टर 6 के आपातकालीन वार्ड में दाखिल करवाया गया। इस हमले का पता चलने पर उनका हाल चाल पता करने हस्पताल पहुँचे जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग, प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा , आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजबीर दलाल एवं तारा चंद कादियान ।

जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं अन्य जजपा नेताओं ने 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक सतबीर धनखड़ पर हमला करने वालो पर पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है । उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि सेक्टर 25 के चोकी प्रभारी अगर उचित कार्रवाई नहीं करते हैं तो इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। पता चला है कि इस हमले में शामिल मुख्य आरोपी दीपक पुलिस विभाग में कार्यरत है उसने अन्य आरोपियों करमचंद, अजय एवं दो महिलाओं के साथ मिलकर कल शाम को सोसाइटी के अंदर जब सतबीर धनखड़ अकेले थे उन पर हमला किया था। बकौल सतबीर धनखड़ इन लोगों ने पहले भी उन पर हमला करने की कौशिश की थी तथा उनको जान से मारने की धमकी दी थी, जिस बारे उन्होंने स्थानीय पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। सतबीर धनखड़ ने कहा कि वो इस सोसाइटी के प्रधान थे तथा उन्होंने उनसे पहले वाली कमेटी के सचिव एवं खजांची द्वारा किए गए लाखों रुपये के गबन की जांच करने बारे कोआपरेटिव विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखे थे जिस वज़ह से हमला करने वाले उनसे खफा थे इसलिए उन्होंने उन पर जानलेवा हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *