हरमिंदर नागपाल,/ रामोला न्यूज,
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में कल हुई करीब दो घंटे की बारिश ने नगर निगम की जल निकासी और सड़कों की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव और बदहाल सड़कों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति का जायजा लेने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया स्वयं सड़क पर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। लोगों का कहना है कि पहली बार किसी प्रशासक को इस तरह आम जनता के बीच आकर उनकी समस्याएं सुनते देखा गया है। प्रशासक के इस कदम से लोगों में खुशी है और उम्मीद जगी है कि जल्द चंडीगढ़ की सड़कों और जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा।

