रक्षाबंधन पर नशामुक्ति का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

 

 

रमोला न्यूज नौगांव: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की ओर से नौगांव स्थित खंड विकास कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विजेंद्र सिंह चौहान एवं कार्यालय के कर्मचारियों को ब्रह्माकुमारी सरिता बहन, ज्योति बहन एवं भानू भाई ने राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, सद्भावना और श्रेष्ठ संकल्प का संदेश दिया।

ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राखी केवल कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं है, बल्कि यह स्वयं को बुराइयों से मुक्त कर श्रेष्ठ एवं सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता है कि हम अपने जीवन को व्यसनमुक्त और तनावमुक्त बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।

कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति को लेकर विशेष संदेश दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। सभी ने स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *