विक्रांत शर्मा /रमोला न्यूज़ ब्यूरो
पंचकूला : पंचकूला पुलिसलाइन सेक्टर 25 स्थित डी ए वी स्कूल में साइबर सिक्योरिटी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर तथा शिक्षाविद प्रियंका पूनिया पर स्कूली बच्चों को साइबर सिक्योरिटी की बारिकियों से अवगत करवाया गया । पाई अकैडमी की संस्थापक प्रियंका पूनिया ने बताया कि बच्चों में सोशल मीडिया तथा दूसरे कई इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को लेकर जानकारी देना बहुत आवश्यक है । नेटिजेंस के अधिकारों तथा कर्तव्यों के बारे में समझाते हुए बच्चों को कोई भी गतिविधि आपराधिक कृत्य कैसे माना जाएगा तथा उसकी क्या सज़ा है इसके बारे में समझाया गया । बच्चों को बताया गया कि कैसे एक स्ट्रॉंग पासवर्ड बनाया जाता है तथा इसको समय समय पर बदलना कितना जरूरी है । डीप फेक तथा एआई के इस्तेमाल कर के कैसे साइबर अपराध किया जाता है ये समझाया गया । बच्चों को बताया गया कि कैसे डिजिटल अरेस्ट को पहचाना जा सकता है तथा उस से बचा जा सकता है । लड़कियों को खासकर सचेत किया गया कि अपनी निज़ी जानकारी तथा तस्वीरें कभी भी ऑनलाइन साझा ना करे । अगर किसी की कोई भी आपत्तिजनक फोटो कोई वायरल कर रहा तो उसको स्टॉप एन सी आई आई डॉट ओआरजी साईट पर शिकायत कर के इंटरनेट से हटवाया जा सकता है ।प्रियंका पुनिया ने बच्चों को आगाह भी किया कि अगर आप साइबर फ्रॉड या साइबर क्राइम का शिकार होते है तो 1930 पर कॉल करे या साइबरक्राइम डॉट जीओ वी डॉट इन पर अपनी शिकायत दे । ब्लैक मेल ना हो कर अपने घर या स्कूल में बड़ों से इसके बारे में बताए । इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल अमिता सचदेवा ने बच्चों को डिजिटल दुनिया में सजग रहने को कहा । उन्होंने व्यखान के लिए प्रियंका पूनिया का धन्यवाद किया । इस अवसर पर आसमान फाउंडेशन के संस्थापक मुनीश पुंडीर भी उपस्तिथ रहे ।

