अमृतसर, 22 अगस्त:(हरमिंदर नागपाल रामोला न्यूज)
सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं द्वारा नतमस्तक होकर गुरु घर की सेवाओं में योगदान दिया जाता है। इसी कड़ी में आज अमेरिका निवासी स. बलवंत सिंह और उनके परिवार ने सराय के श्रद्धालुओं की सुविधा (चादर और तकिए आदि) के लिए 4 लाख रुपये भेंट किए। इसके साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर में मरीजों के लिए चलाई जा रही लंगर सेवा के लिए एक गाड़ी भी दान की।
गाड़ी की चाबियां प्राप्त करते हुए एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि स. बलवंत सिंह और उनका परिवार समय-समय पर गुरु घर की सेवाओं में अपना योगदान देता रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसी सेवाओं में हिस्सा लेना गुरु साहिब के

