हंसी-ठिठोली से सजेगा शहर, 11 से 13 सितंबर तक होगा कॉमेडी थिएटर फेस्टिवल

 

सोनिका भाटिया/ रमोला न्यूज 

चंडीगढ़ 

थिएटर प्रेमियों के लिए शहर में तीन दिन तक हास्य और मनोरंजन का मंच सजने जा रहा है। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से 11 से 13 सितंबर तक कॉमेडी थिएटर फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रोजाना शाम 6:30 बजे से कलाग्राम, सेक्टर-13, चंडीगढ़ में होगा।

फेस्टिवल की शुरुआत 11 सितंबर को राजस्थान के जयपुर की टीम के नाटक ‘नेक चोर’ से होगी। इसका निर्देशन विजय, कमलेश और कल्पना करेंगे। 12 सितंबर को पंजाब के बठिंडा स्थित सीयूपी की टीम ‘बेबे घसीटे दी नाटक मंडली’ प्रस्तुत करेगी। इसका निर्देशन डॉ. आदिश कुमार वर्मा करेंगे।

फेस्टिवल के अंतिम दिन 13 सितंबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की टीम ‘आरे शरीफ लोग’ नाटक पेश करेगी। इसका निर्देशन डॉ. मुकेश उपाध्याय, सुनील चौहान करेंगे।

सीनियर प्रोग्राम आफिसर राजेश बख्शी के अनुसार कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, हालांकि सीटें सीमित हैं। थिएटर और हास्य प्रस्तुतियों के शौकीनों के लिए यह तीन दिवसीय आयोजन खास आकर्षण रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *