शिव नगर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करवाने की दिशा में बड़ी पहल

 

हेमंत कुमार (रमोला न्यूज़ ब्यूरो )

कालका, 2 सितंबर

कालका विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित शिव नगर ( खिला कॉलोनी) के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही 10 फीट चौड़े रेलवे अंडरपास की मांग को पूरा करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने क्षेत्रवासियों की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा से इस मामले को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया।

विधायक शक्ति रानी शर्मा के आग्रह पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर शिव नगर में प्रस्तावित 10 फीट चौड़े रेलवे अंडरपास के निर्माण को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने तथा निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय को लेकर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात के लिए समय भी मांगा है। वे स्वयं रेल मंत्री से मिलकर शिव नगर के अंडरपास का पूरा मामला उनके समक्ष रखेंगे और इसके शीघ्र समाधान तथा निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से पैरवी करेंगे।

शिव नगर के लोगों की समस्या केवल आवागमन की सुविधा से जुड़ी हुई नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर लोगों की सुरक्षा और जीवन से जुड़ा गंभीर विषय है। रेलवे लाइन के कारण कॉलोनी का सीधा सड़क संपर्क बाधित है। वर्तमान में कॉलोनी लगभग 14 फीट चौड़ी और करीब 95 फीट लंबी पक्की सड़क से जुड़ी हुई है।

कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि शिव नगर खिला क्लोनी के लोगों की यह मांग लंबे समय से चली आ रही है और इसे गंभीरता से पूरा करवाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा,खिला कालोनी “शिव नगर के लोगों को अपने ही क्षेत्र में आने-जाने के लिए रेलवे लाइन पार करने की मजबूरी नहीं होनी चाहिए। खासकर आपातकालीन स्थिति में एक-एक मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। एम्बुलेंस और डॉक्टर बिना किसी बाधा के कॉलोनी तक पहुंच सकें, इसके लिए सुरक्षित अंडरपास का निर्माण बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *