हेमंत कुमार/ रमोला न्यूज़ ब्यूरो
कालका, 14 सितंबर।
कालका गद्दी की ओर से सालाना रात जागा बसरा का आयोजन 16 सितंबर 2026 को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मेयर, पंचकूला मनवीर कौर गिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे आरती के साथ होगी। इसके पश्चात रात 8 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक गुणगान कार्यक्रम चलेगा, जिसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना और आपसी भाईचारे एवं सद्भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मनवीर कौर गिल ने क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
