राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल में छात्रसंघ निर्विरोध घोषित, राहुल बने छात्र संघ अध्यक्ष।

 

रमोला न्यूज़ ब्यूरो

ब्रह्मखाल 

राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल के छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर छात्र नेताओं की निर्विरोध घोषणा हो गई। पहले ही छात्रों ने आपसी सामंजस्य बिठा कर सभी पदों के लिए निर्विरोध चुनाव की सहमति बना दी थी। चुनाव प्रभारी डा एस एल गौतम ने बताया कि सभी प्रत्यासियों के निर्वाचन संबंधी दस्तावेज सही और पूर्ण पाये गये और एक पद के लिए एक ही प्रत्याशी का नामांकन हुआ था। इनकी घोषणा अपराह्न चार बजे कर दी गई है जिनमें अध्यक्ष पद के बीए तृतीय का छात्र राहुल सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है। इसके अलावा अंजली को उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम को सचिव, दीपिका सह सचिव , स्वाति कोषाध्यक्ष और मोहित कुमार को विवि प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य आरएस असवाल और सभी अध्यापकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्नतीस सितंबर को पद और गोपनीयता की सपथ लेने की बात कही। इसके बाद नव निर्वाचित _छात्र संघ के साथ विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बाजार में विजय जुलूस भी निकाला। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों_ और अभिभावकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *