समाधान शिविर में एसडीएम कालका ने सुनीं जनसमस्याएं  पेयजल से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई के दिए निर्देश

हेमंत कुमार (रमोला न्यूज़ ब्यूरो )
 कालका, 1 अक्तूबर
एसडीएम कालका श्री संयम गर्ग ने आज एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अधिकतम शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया।

समाधान शिविर में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अधिकांश शिकायतें कालका क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त एवं सुचारू आपूर्ति न होने से संबंधित थीं । शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम को अवगत करवाया कि कालका की विभिन्न कॉलोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति तथा पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम श्री संयम गर्ग ने जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता को पेयजल से संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

एसडीएम श्री संयम गर्ग ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को कार्य दिवस पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

समाधान शिविर में पुलिस, जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद कालका, बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *