सुनारा समेत 22 आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा आंगन मिलन सेवा का संदेश

 

नौगांव : नौगांव विकासखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुनारा, मंजीयाली, कंसोला, कोटियालगांव, भाटिया, खांशी समेत विकासखंड के 22 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास के प्रति जागरूक किया गया। मंजियाली, कंसोला में जिंपं सदस्य विजय बंधानी, स्वत्रंत्री बंधानी
सुनारा गांव में सुनारा उपप्रधान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सुनारा, राजकीय इंटर कॉलेज सुनारा और सुनाराछानी के आंगनबाड़ी केंद्रों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपा रमोला ने की। इस दौरान पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन परोसे गए और ग्रामीणों को स्थानीय खाद्य पदार्थों के माध्यम से पोषण का महत्व बताया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास के साथ ही महिलाओं और अभिभावकों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर लजा देवी ने महिलाओं एवं अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार, प्रारंभिक शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका पर भी जोर दिया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्रों में संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए परिवार तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम में आंगन मिलन का माहौल बना रहा।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजकुमारी, जसोदा रावत, कौशल्या रमोला, आशा कार्यकत्री ममता रावत, सहायिका रसिका, सुमित्रा देवी, पूर्णी देवी, चंदना देवी, बचनी, बिजेंदा, वर देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *