जम्मू मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, सितंबर में 6617 मामलों से 48.88 लाख रुपये की आय

 

सुरेश शर्मा
रमोला न्यूज़ ब्यूरो

जम्मू, 3 अक्टूबर। जम्मू मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा टिकट चेकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सितंबर माह में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई। मंडल के टिकट चेकिंग दस्ते ने 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 6617 मामले दर्ज किए गए, जिनसे रेल राजस्व के रूप में 48 लाख 88 हजार 890 रुपये की आय प्राप्त हुई।
इन मामलों में अनियमित टिकट के साथ-साथ स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में धूम्रपान और गंदगी फैलाने के मामले भी शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू के नेतृत्व में यह अभियान जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, उधमपुर, पठानकोट कैंट सहित मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों और विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया।
जम्मू मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में धूम्रपान न करें और स्वच्छता बनाए रखें। बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान तथा गंदगी फैलाना दंडनीय अपराध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *