सुमेश कुमार
रमोला न्यूज़ ब्यूरो
चंडीगढ़, 6 अक्टूबर: भारत में रोमानिया की राजदूत सुश्री सेना लतीफ ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर भारत और रोमानिया के मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।

