जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला का शानदार प्रदर्शन, सात विद्यार्थी राज्य स्तर के लिए चयनित

 

सुरेश चंद रमोला
उत्तरकाशी
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। विज्ञान, नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में जनपद के सभी विकास खंडों से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के परिणामों में विद्यालय के सात विद्यार्थियों का विभिन्न विषयों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ, जिनमें 5 विद्यार्थियों ने प्रथम तथा 2 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गेंवला वार्ड बुद्धि सिंह राणा तथा अति विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी अमित कोटियाल रहे। अतिथियों ने कहा कि जनपद से जिन विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है वह उनकी मेहनत और अध्यापकों के समर्पित मार्गदर्शन का ही परिणाम है और यह सफलता उनकी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रोत्साहित करने की दशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान की विभिन्न प्रतियोगिताओं में आधुनिकता की दौड़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई के उपयोग के प्रभावी और दुष्प्रभावी परिणामों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह रावत , जिला समन्वयक विज्ञान विनोद कुमार घिल्डियाल , जसपुर के प्रधान आशीष कुमार, खुरमोला के परमेन्द्र सिंह भंडारी, बड़ेथ के ममराज राणा तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य गेंवला अनिल रावत सहित जनपद के समस्त ब्लॉक विज्ञान समन्वयक उपस्थित रहे। एनसीसी प्रभारी लैफ्टिनेंट प्रयाग नाथ वरिष्ठ पत्रकार विपिन नेगी और सुरेश चंद रमोला की उपस्थिति भी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *