पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति व सम्मान में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में भाषण, चित्रकला व खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,

 

कोमल रमोला
रमोला न्यूज़ ब्यूरो
अंबाला: अंबाला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में अमर शहीद पुलिस जवानों की स्मृति, सम्मान में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आज आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी अंबाला श्री जगबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ भलाई निरीक्षक अंबाला श्रीमती सतविंदर कौर, मुख्य सिपाही मनीषा अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री विकास कोहली ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और अपने समस्त स्टाफ सहित कार्यकम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीएसपी श्री जगबीर सिंह ने वीर पुलिस शहीदों की अमर गाथाओं और उनके अतुलनीय बलिदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “देश और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करते हुए राष्ट्र का गौरव बढ़ाना हम सभी का परम कर्तव्य है।” उनकी ओजस्वी वाणी ने बच्चों के मन में देशभक्ति और सेवा की नई उमंग भर दी।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए देशभक्ति गीत, भाषण, चित्रकला (पेंटिंग) तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,भाषण व गीत प्रतियोगिता,

विद्यार्थियों ने ओजस्वी भाषणों व देशभक्ति गीतों के माध्यम से अमर शहीदों की वीरता का बखान किया।चित्रकला (पेंटिंग),

बच्चों ने कैनवास पर रंगों और रेखाओं के माध्यम से शहीदों के बलिदान व राष्ट्रीय एकता का संदेश उकेरा।खेलकूद प्रतियोगिता,

विद्यार्थियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के समापन पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।पुलिस अधीक्षक अंबाला के निर्देशानुसार अंबाला पुलिस द्वारा शहीदों की स्मृति व सम्मान में यह विशेष अभियान 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा, जिसके तहत जिलेभर में विभिन्न जागरूकता व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *