मंजियाली में 7 नवंबर से होगा हिन्ना क्रिकेट एसोसिएशन कप-2026 का आगाज

 

नौगांव : नौगांव विकासखंड के मंजियाली गांव में सात नवंबर से हिन्ना क्रिकेट एसोसिएशन कप-2026 का शुभारंभ होगा। आदर्श ग्राम सभा मंजियाली की ओर से आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही युवाओं को स्वस्थ मनोरंजन के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में ग्रामीण वर्ग की दो टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 55 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ आकर्षक ट्रॉफी और 11 मेडल प्रदान किए जाएंगे। वहीं, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार, आकर्षक ट्रॉफी और 11 मेडल दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन में अध्यक्ष प्रवीण रावत, उपाध्यक्ष विनीत रावत, कोषाध्यक्ष प्रीतम इंद्रवाल एवं विनोद कुमार, क्रीड़ा सचिव प्रदीप बग्याल, सचिव रोशन रावत, महासचिव प्रीतम चौहान, संगठन मंत्री संदीप कुमार, सहसचिव दीपक रावत एवं मदन चौहान, मंत्री शिवम तथा उपमंत्री सूर्यपाल सहित अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों और खेल प्रतिभाओं से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और ग्रामीण स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *