रमोला न्यूज नौगांव : भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को पुरोला में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ महारैली का आयोजन किया गया। महारैली में भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद की।
महारैली के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने, प्रदेश में अव्यवस्था फैलाने सहित जनहित के मुद्दों पर विफल रहने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि भाजपा जनहित और विकास के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, विधायक दुर्गेश लाल, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, पवन नोटियाल, नारायण सिंह चौहान, राजेंद्र गैरोला, अमीचंद शाह, बृजमोहन चौहान, पूर्व प्रमुख बचन पंवार, प्यारे लाल हिमानी, ओम प्रकाश नौडियाल, जयवीर सिंह रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महारैली में भाग लिया।
