राजीव गुप्ता बने अग्रवाल वैश्य विकास संगठन, हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष

 

विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/ रमोला न्यूज़ पंचकूला :-

पंचकूला के राजीव गुप्ता को अग्रवाल वैश्य विकास संगठन, हरियाणा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रताप गुप्ता ने की है। उन्होंने कहा कि राजीव गुप्ता का पिछले दो दशकों से समाज सेवा में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में जिला और राज्य स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हुए हैं। उन्होंने अनेक युवाओं को समाज सेवा और राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित किया है। वे निस्वार्थ समाज सेवा के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में जाने जाते हैं।

राजीव गुप्ता ने प्रदेशाध्यक्ष रामप्रताप गुप्ता व प्रदेश महासचिव विकास गर्ग का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसे पूरी मेहनत, निष्ठा व लगन से निभायेंगें। वे संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ मिलकर हरियाणा में अग्रवाल वैश्य विकास संगठन को उच्च शिखर पर लेकर जायेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *