श्री धन्ना भगत जी का जीवन सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण, उनसे प्रेरणा लेकर राज्य सरकार सबके कल्याण व उत्थान के लिए कर रही कार्य – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 20 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री धन्ना भगत जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम सभी एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया…

