अनिल विज ने जीरकपुर में शोक सभा में पहुंचकर दिवंगत दिलबाग परींजा को दी श्रद्धांजलि

 

प्रीति कंबोज /रमोला न्यूज़ ब्यूरो 

जीरकपुर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज जीरकपुर में इंडिया टीवी न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार श्री पुनीत परींजा के पिता स्वर्गीय श्री दिलबाग परींजा की शोक सभा में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

श्री अनिल विज ने कहा कि किसी प्रियजन को खोना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक क्षण होता है। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं हिम्मत बनाए रखने का ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

शोक सभा में पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय दिलबाग परींजा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *