सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

 

कोमल रमोला
रमोला न्यूज़ ब्यूरो
चंडीगढ़, 20 अक्टूबर – हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज गुरुग्राम और नूँह में बिजली वितरण हेतु दिए गए लाइसेंस के संबंध में कहा कि “स्वायत्त बॉडी का यह फैसला आया है, उसकी हम अपील करेंगे। हमने वहां भी मजबूती के साथ निजीकरण का विरोध किया था, पर उसका फैसला आया है तो एपीटीईएल (विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण) में अपील करने के लिए विभाग को तैयारी करने के लिए कह दिया गया है”।

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

श्री विज ने दशहरे पर दिल्ली में सीजेपी का पुतला जलाने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दशहरे का दिन विजयदशमी का दिन होता है, इस दिन सच्चाई की बुराई पर जीत होती है और रावण को एक बुराई का प्रतीक मानते हुए उसका पुतला जलाया जाता है। उसी प्रकार से नई पार्टियां आ गई है, लोग इनको बुराई मान रहे होंगे, इसीलिए उसका पुतला जला रहे हैं।

*आरएसएस के स्थापना दिवस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं*

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर कहा कि आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का स्थापना दिवस है, आरएसएस ने राष्ट्र भक्ति, सेवा, संस्कृति और संस्कार हिंदुस्तान में करोड़ों स्वयंसेवक इनको बनाए रखने के लिए लगे रहते हैं और मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

*पंजाब की जनता आगामी चुनाव में मान सरकार के सारे अरमानों को मिट्टी में मिला देगी : अनिल विज*

पंजाब में बढ़ते नशे के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब में इस समय आम आदमी पार्टी की जो भगवंत मान सरकार है वो इसके लिए दोषी है और जनता इस चुनाव में मान के सारे अरमानों को मिट्टी में मिला देगी।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा गोवा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जी के जितने भी आंकलन है, यह हर चुनाव से पहले हर प्रदेश के बारे में इसी प्रकार की भाषा बोलते आए हैं और हिंदुस्तान की जनता को इनका बखूबी से जवाब देना आता है और देते आ रही है।
—————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *