टिहरी गढ़वाल के प्रो. राकेश चंद रमोला को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

 

कोमल रमोला
रमोला न्यूज़ ब्यूरो
नई दिल्ली। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल, नई टिहरी के पूर्व निदेशक एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राकेश चंद रमोला को नाभिकीय भौतिकी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित नाभिकीय भौतिकी एवं उसके अनुप्रयोग विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
प्रो. रमोला को यह सम्मान भारत में नाभिकीय भौतिकी अनुसंधान की प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान, दीर्घकालीन वैज्ञानिक सेवाओं, समर्पण एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया है। उनके वैज्ञानिक कार्यों ने नाभिकीय भौतिकी के क्षेत्र में अनुसंधान को नई दिशा देने के साथ ही युवा वैज्ञानिकों को भी प्रेरित किया है।
प्रो. राकेश चंद रमोला की इस उपलब्धि से उत्तराखंड सहित टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में और उनके पैतृक गांव रावत गांव में खुशी का माहौल है सभी ग्राम वासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *