रमोला न्यूज़
उत्तरकाशी: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री नवीन वर्मा द्वारा संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गई हैं। यह निर्णय प्रदेश महामंत्री प्रकाश चन्द्र मिश्रा व वरिष्ठ पदाधिकारियों की सलाह पर लिया गया।
हरिद्वार जिले में संगठन को मजबूती देने के लिए विष्णु शर्मा को प्रदेश सहकोषाध्यक्ष, बिट्टू पालीवाल, राजन कौशिक और गौरव मेहता को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।
वहीं जनपद रुद्रप्रयाग से लक्ष्मीकांत सेमवाल को प्रदेश संगठन मंत्री तथा पुनीत दुडेजा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सभी नवमनोनीत पदाधिकारी संगठन के कार्यों को और अधिक सक्रियता, ऊर्जा और प्रभाव के साथ आगे बढ़ाएंगे, जिससे हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में व्यापार मंडल को नई मजबूती मिलेगी।
जिलाध्यक्ष संजीव नैयर ने कहा कि हरिद्वार जिले का प्रत्येक व्यापारी प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा का आभार व्यक्त करता है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश केशवानी, जिला प्रभारी विजय शर्मा, प्रदेश सचिव कमल बृजवासी, राजन सेठ, राजेश पुरी, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री अनुज गर्ग, तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा, महामंत्री विक्की आडवाणी, युवा शहर अध्यक्ष माधव बेदी सहित अनेक व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा बूढ़ी माता व्यापार मंडल से अर्पित अग्रवाल, कनखल से अभिषेक शर्मा, शिवालिक नगर से धर्मेंद्र विश्नोई, ज्वालापुर से विपिन गुप्ता, विक्की तनेजा सहित जिला एवं शहर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
नव नियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर क्षेत्र के व्यापारियों में उत्साह का माहौल है और सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
