सुमेश कुमार/ रमोला न्यूज़
चंडीगढ़, 21 मई:
सिटको ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर अपने प्रमुख आतिथ्य प्रतिष्ठानों — माउंटव्यू होटल, शिवालिकव्यू होटल और शेफ लेकव्यू — में विशेष टी फेस्टिवल आयोजित किए। इस अवसर पर चाय प्रेमियों के लिए पारंपरिक, हर्बल और रिफ्रेशिंग चाय की विभिन्न किस्मों के साथ स्वादिष्ट बेकरी एवं स्नैक आइटम परोसे गए।
माउंटव्यू होटल में मेहमानों को अदरक चाय, मसाला चाय, असम चाय, दार्जिलिंग चाय, कश्मीरी कहवा, गुड़ वाली चाय, आइस्ड टी सहित कई विशेष चायों का स्वाद लेने का अवसर मिला। 175 रुपये से शुरू होने वाले विशेष टी कॉम्बो के साथ डेनिश पेस्ट्री, क्रोइसां, मफिन, कुकीज़, वेज पैटीज़, चीज़ पैटीज़, डोनट्स, ब्राउनी, एप्पल पाई, सैंडविच, बटर टोस्ट और पकौड़े जैसे व्यंजन भी परोसे गए।
शिवालिकव्यू होटल में इलायची चाय, ऊलॉन्ग टी, कैमोमाइल टी, लेमनग्रास टी, हर्बल टी तथा पीच, पाइनएप्पल और हनीड्यू मिंट फ्लेवर वाली आइस्ड टी सहित विविध चायों की विशेष श्रृंखला प्रस्तुत की गई। 170 रुपये से शुरू होने वाले टी कॉम्बो के साथ कुकीज़, मठरी, समोसे, पकौड़े, बटर मसका बन, मफिन, पेस्ट्री, चीज़ स्ट्रॉ, पालक पफ्स और सैंडविच जैसे स्नैक्स एवं बेकरी आइटम complimentary रूप से उपलब्ध करवाए गए।
शेफ लेकव्यू में आगंतुकों के लिए किफायती विशेष टी कॉम्बो उपलब्ध करवाए गए, जिनमें अदरक चाय, मसाला चाय और गुड़ वाली चाय के साथ समोसा या कटलेट मात्र 50 रुपये (जीएसटी सहित) में परोसा गया।
इस अवसर पर सिटको के प्रबंध निदेशक डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह, आईएएस ने कहा, “चाय लोगों को आपस में जोड़ने का माध्यम है और सिटको अपने मेहमानों के साथ इस विशेष दिवस को अनूठे चाय अनुभवों के माध्यम से मनाकर प्रसन्न है।”
सिटको के मुख्य महाप्रबंधक श्री नवीन रत्तू, डैनिक्स ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस भारत की समृद्ध चाय संस्कृति का प्रतीक है और सिटको ने अपने प्रतिष्ठानों पर सभी का हार्दिक स्वागत किया।”
शहरवासियों, पर्यटकों और चाय प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक इस आयोजन में भाग लिया और सिटको के आतिथ्य प्रतिष्ठानों में विशेष रूप से तैयार किए गए चाय अनुभवों का आनंद लिया।
