लंबित चुनाव शीघ्र कराने के निर्देश जारी

 

तिलक चंद रमोला उत्तरकाशी : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के प्रदेश चुनाव प्रभारी रावेल सिंह आनंद ने सभी जिला प्रभारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश की जिन इकाइयों के चुनाव लंबित हैं अथवा जिनका कार्यकाल काफी समय पहले समाप्त हो चुका है, उनके चुनाव शीघ्र संपन्न कराए जाएं।

उन्होंने बताया कि यह निर्देश प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री प्रकाश चन्द्र मिश्रा के आदेश पर जारी किए गए हैं। साथ ही कहा कि जिन इकाइयों का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, उन्हें जिला अध्यक्ष के विशेषाधिकार के तहत केवल छह माह का अतिरिक्त समय चुनाव कराने के लिए दिया जा सकता है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो यह प्रबंध समिति एवं रजिस्टर कार्यालय के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

रावेल सिंह आनंद ने बताया कि इस संबंध में 23 मई 2026 को सभी जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों के व्यक्तिगत व्हाट्सएप अकाउंट पर पत्र भेजा गया था, जिसमें तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने चिंता जताई कि अधिकांश पदाधिकारियों द्वारा उक्त संदेश को देखा तक नहीं गया।

उन्होंने सभी जिला प्रभारियों से अपील की कि मामले की गंभीरता को समझते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों से संपर्क कर लंबित चुनाव शीघ्र कराने तथा उनकी सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *