अनिरुद्ध मिश्रा/ रमोला न्यूज़
पीर मुल्ला। नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं प्रचार मे लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण गुप्ता ने रविवार को पीर मुछल्ला के वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 10 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और युवाओं से मुलाकात कर आगामी 26 मई को कमल के फूल के निशान पर मोहर लगाकर भाजपा उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
सुबह के समय शुरू हुए इस जनसंपर्क अभियान में क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सत्यनारायण गुप्ता ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और भाजपा सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और जनता के हितों को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर परिषद में भी एक मजबूत और विकासशील नेतृत्व के लिए भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाना जरूरी है।
इस अवसर पर बॉलीवुड 2 के सदस्यों ने भी विशेष रूप से भाग लिया और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, बेहतर सड़कें, सीवरेज व्यवस्था और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भाजपा उम्मीदवारों का जीतना आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कई स्थानों पर लोगों ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जताया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा की नीतियों और नगर परिषद में किए जाने वाले प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि पीर मुछल्ला क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में भाजपा नेतृत्व में यहां और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह और समर्थन यह दर्शाता है कि लोग विकास और पारदर्शी कार्यशैली के साथ खड़े हैं।
अभियान के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 26 मई को होने वाले मतदान में जनता भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक समर्थन देकर विकास की नई दिशा तय करेगी। पूरे अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और “कमल खिलाना है” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
