रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला : हरियाणा प्रदेश के बिजली एवं परिवहन मंत्री श्री अनिल विज जी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता जी के सुपौत्र एवं वार्ड नंबर-6 से निर्वाचित युवा पार्षद श्री पार्थ गुप्ता को उनके निवास स्थान पर पहुंचकर चुनाव में भारी बहुमत से विजय प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
श्री अनिल विज जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्थ गुप्ता एक ऊर्जावान एवं कर्मठ युवा हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनसेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेंगे।
उन्होंने पार्थ गुप्ता को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “जनसेवा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है। जितनी अधिक मेहनत, जनसंपर्क और सेवा भाव से कार्य किया जाएगा, उतनी ही अधिक सफलता प्राप्त होगी।”
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, नाडा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, मां चंडी मंडल अध्यक्ष श्री राकेश वाल्मीकि, अभी मेहता, वैभव मनचंदा, आरती वर्मा, नरेश गोयल, अमित शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
