पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भारी उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में आज प्रमुख समाज सेवी प्रदीप गोयल ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को इस महत्वपूर्ण और गरिमामयी दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं।समाज सेवी प्रदीप गोयल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की यह नियुक्ति संपूर्ण भाजपा कार्यकर्ता परिवार के लिए अत्यंत हर्ष, गौरव एवं उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा, “आपकी कर्मनिष्ठा, संगठनात्मक दक्षता, सौम्यता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण निश्चित ही हरियाणा भाजपा को नवीन ऊर्जा, वैचारिक सुदृढ़ता एवं अभूतपूर्व ऊँचाइयों की ओर अग्रसर करेगा।”प्रदीप गोयल ने विश्वास जताते हुए कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में संगठन जन-जन के विश्वास को और अधिक सशक्त करेगा। साथ ही पार्टी सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित के पथ पर निरंतर अग्रणी भूमिका निभाएगी।
