रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला। हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता से भाजपा पंचकूला के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल एवं पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल ने मुलाकात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अजय मित्तल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता भाजपा की वरिष्ठ एवं समर्पित महिला कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिला एवं प्रदेश स्तर पर विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। डा. अर्चना गुप्ता एक कुशल संगठनकर्ता होने के साथ-साथ अपने विनम्र स्वभाव, सकारात्मक सोच एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार के कारण संगठन में बेहद लोकप्रिय हैं। कुलभूषण गोयल ने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की कमान एक महिला कार्यकर्ता को सौंपना समस्त हरियाणा वासियों, विशेषकर महिलाओं के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
