रुद्रेश्वर महाराज की डोली का सुनारा में भव्य स्वागत, लोकनृत्य से गूंजा गांव 

 

तिलक चंद रमोला, नौगांव : नौगांव और पुरोला ब्लॉक के 65 गांवों के ईष्टदेव रुद्रेश्वर महाराज की डोली देर साम वृहस्पतीवार को पड़ोसी गांव कोटियाल से सुनारा गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, धूप-अगरबत्ती और पुष्पमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने गांव के मुख्य द्वार पर देवता का अभिनंदन किया और देर रात तक सामूहिक चौरीं व चौक पर रंवाईं लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

आज दिन में गांव की चौंरी में देवता की पूजा-अर्चना हुई, सबको देवता ने अपना आशीष दिया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

आज गांव के पंचायत भवन में डोली के अंदर विराजमान रूदेश्वर, बाबा बौखनाग, धर्मराज युधिष्ठिर, महासू देवता और माता नाटेश्वरी देवी की मूर्तियों का दरबार लगाकर लोगों ने दर्शन किए। सभी गांवों के परिवारों ने अपने ईष्ट को

पुरी, चावल, फल और धूप आदि भोग अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

दोपहर बाद देवता के पुजारी विशालमणी नौटियाल ने देवता की पुजा की व कुशलक्षेम के सवाल-जवाब हुए और पश्वा अमित नौटियाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। सुनारा गांव के ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंवाई, जौनसार और जौनपुर की लोकसंस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत कर मेले में चार चांद लगा दिए। अंत में देवता को बाजूबंद और झुमेलों के साथ नम आंखों से पुरोला के सौदाड़ी गांव के लिए विदा किया गया।

रवांई में 65 गांवों में रुद्रेश्वर देवता के प्रति ग्रामीणों की अगाध आस्था है। 30 जून को अपने तियां गांव से क्षेत्र भ्रमण पर निकले देवता की डोली इस बार मुगरसंती क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर रही है। इन गांवों में भव्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है,

जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर देवता के दर्शन कर रहे हैं।

मेले में शामिल प्रधान अध्यापक प्रमोद रावत ने कहा कि संस्कृति तभी जीवित रहेगी जब उसका लिपिबद्ध इतिहास सुरक्षित रहेगा।

इस मौके पर देवता के पश्वा अमित नौटियाल, विशालमणी, शांति प्रसाद, गोविंद राम, मायाराम, मनोज नौटियाल, राजेन्द्र प्रसाद, जोध सिंह, प्रधान धीरेंद्र राणा, दयाचंद, सोवेंद्र, सुरेश चंद, भरत सिंह, रमेश, अनिल असवाल, अजब सिंह, बचन सिंह,

मुकेश रमोला शिशपाल, समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *