मोदी ने देश को धार्मिक, आर्थिक और सामरिक मामलों में दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान : कृष्ण पंवार

पवन चोपड़ा/ रमोला न्यूज़
चंडीगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के सम्मान में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद बाबा साहब को वो सम्मान नहीं दिया। जिसके वे सही हकदार थे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके विचारों और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया।
पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संतों, महापुरुषों और समाज सुधारकों के सम्मान के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर प्रधानमंत्री स्वयं हरियाणा के हिसार और यमुनानगर पहुंचे थे। उनके अनुसार, केवल बाबा साहब की तस्वीरें लगाकर राजनीति करने और वास्तविक सम्मान देने में बड़ा अंतर है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लंबे शासनकाल में डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया गया। वर्ष 1990 में गैर-कांग्रेसी सरकार के दौरान उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। पंवार ने कहा कि बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए।
*बाबा साहब से जुड़े अहम स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में किया विकसित*
पंवार ने कहा कि बाबा साहब डॉ. बी आर अंबेडकर से जुड़े जन्मस्थल( महू) शिक्षा स्थल (लंदन) दीक्षा स्थल (नागपुर) और दिल्ली स्थित महापरिनिर्वाण के अलावा चैतन्य भूमि मुंबई को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर सम्मान देने का काम किया गया। जहां आज लाखों लोग पहुंचते हैं।
वे यही नहीं रुके उन्होंने तो
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बाबा साहब का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया था। जिसके कारण उनका अंतिम संस्कार अन्य स्थान पर करना पड़ा।
हरियाणा को मिली ऐतिहासिक सौगात : पंवार
कृष्ण पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई के कार्यक्रम के लिए हरियाणा के जींद का चयन कर प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। लगभग 89 किलोमीटर लंबे इस रेल मार्ग पर शुरू होने वाली यह ट्रेन हरित ऊर्जा और आधुनिक तकनीक की दिशा में भारत की बड़ी उपलब्धि होगी।
उन्होंने कहा कि इसी अवसर पर मेडिकल कॉलेज सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर सदैव विशेष आशीर्वाद रहा है, जिसके चलते प्रदेश को लगातार विकास परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है।
*मोदी ने देश को धार्मिक, आर्थिक और सामरिक मामलों में दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान*
पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को हर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने आर्थिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। इसके अलावा जहां आज मोदी के भारत में अपने विरोधी दुश्मन को घर में घुसकर मारा जा रहा है । वही सैन्य क्षमता में निरंतर वृद्धि हुई है । स्वदेशी निर्मित हथियार हमारी सेना को ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेचे जा रहे हैं ।जिससे भारत हथियारों को लेकर भी आत्मनिर्भर बन रहा है। वहीं देश के करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक हम सब के आराध्य भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *