प्रीति कंबोज /रमोला न्यूज़ ब्यूरो
*चंडीगढ़, 19 जुलाई।* जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने दिल्ली जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जबरदस्ती पुलिस द्वारा उठाने की घटना की कड़ी निंदा की है और इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के लाखों युवाओं के सवालों के जवाब देने की बजाय शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। दिग्विजय ने कहा कि ऐसी गैर जिम्मेदाराना भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। रविवार को भिवानी में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च का समर्थन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन में जेजेपी हिस्सा लेगी और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की आत्महत्या की जिम्मेदार भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सोनम वांगचुक के संघर्ष और युवा अभिजीत दिपके की सहनशीलता को देखकर लगता है कि देश में युवाओं की क्रांति का आगाज हो चुका है और समस्त विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा की तानाशाही सरकार से लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में बार-बार पेपर लीक होने के खिलाफ सोनम वांगचुक की अकेले की लड़ाई नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक जिम्मेदार युवा को इस लड़ाई में उनका साथ देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि यह लड़ाई देश के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है और यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय बन चुका है। उन्होंने कहा कि नीली स्याही बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान की प्रतीक है और इस रंग को बिखरने नहीं दिया जाएगा।
इस दौरान युवा के हक अधिकारों की बात करते हुए दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि हरियाणा में जेजेपी का जन-जन अभियान जोरों पर है और वह स्वयं पिछले छह महीनों से हरियाणा के गांवों के दौरों पर है। उन्होंने कहा कि अब तक 600 गांवों में उनके कार्यक्रम हो चुके है जबकि करीब 5500 जलपान में लोगों से रूबरू हुए हैं। नवम्बर तक 1200 गांवों में शिरकत करके आमजन का आशीर्वाद लेंगे। वहीं दिग्विजय चौटाला ने एक सवाल के जवाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि चैनत में जिस पानी की टी को लेकर सीएम नियमों का हवाला दे रहे थे, उसे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की चाय पर चर्चा ने नाकाम साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले से यह बिल्कुल साफ होता है कि नायब सैनी डमी मुख्यमंत्री है और उनके फैसलों को मनोहर लाल बदलते नजर आते है।
