तिलक चंद रमोला नौगांव:
विकासखंड नौगांव की ग्राम पंचायत किम्मी (मुंगरसंती) में आगामी 23 जुलाई 2026 को सायं 4 बजे से भगवान श्री रुद्रेश्वर महादेव की थाती माटी में पारंपरिक रुद्रेश्वर सावन मेला एवं देव ध्याणी मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में ग्राम पंचायत की ओर से क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को आमंत्रण पत्र जारी किया गया है।
ग्राम प्रधान प्रताप सिंह राणा ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को हर वर्ष पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर देव दर्शन करने तथा मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
ग्राम प्रधान प्रताप सिंह एवं समस्त ग्रामवासियों ने कहा कि इस अवसर पर देव ध्याणी का मिलन, पारंपरिक पूजा-अर्चना तथा धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर गांव में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
