ज्ञानचंद गुप्ता को नगर निगम करनाल का चुनाव प्रभारी बनाया

 

पंचकूला 8 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को नगर निगम करनाल के चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। ज्ञानचंद गुप्ता के अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञानचंद गुप्ता पार्षद, मेयर, विधायक और हरियाणा विधायक अध्यक्ष रह चुके हैं। चुनाव लड़ने और लड़वाने का उन्हें पुराना तर्जुबा है। ज्ञानचंद गुप्ता को हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में माडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी बनाकर भेजा गया था। इस सीट पर पिछले 27 वर्ष से भाजपा जीती नहीं थी, लेकिन ज्ञानचंद गुप्ता ने वहां पर कड़ी मेहनत की और वहां पर भाजपा प्रत्याशी 13 हजार से अधिक मतों से विजयी हुआ है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का सूखा दूर हो गया और हरियाणा में भी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *